सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four arrested for murder of youth in love affair, including son-in-law

Jalaun News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, सास-पुत्र समेत चार गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for murder of youth in love affair, including son-in-law
विज्ञापन
उरई। कैलिया थाना क्षेत्र में 24 मार्च की रात ब्योना राजा मार्ग किनारे खंदक में मिले युवक के जले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बहू के कमरे में युवक को देख सास ने दरवाजे की कुंडी बंद कर दी थी और पुत्र व भतीजे के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। पहचान छिपाने के लिए शव को कंबल में लपेटकर खंदक में डालने के बाद डीजल डालकर आग लगा दी थी। पति के कहने पर पत्नी ने प्रेमी को घर बुलाया था।
Trending Videos




एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि 24 मार्च की रात करीब 10 बजे राहगीरों ने खंदक में शव जलते देखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। अगले दिन शव की शिनाख्त रेंढ़र थाना क्षेत्र के ऊमरी पुरा निवासी अमित जाटव के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि युवक का प्रेम संबंध शीतला से था। शीतला की शादी वर्ष 2025 में कैलिया कस्बा निवासी कुलदीप से हुई थी। अमित व शीतला की फोन के माध्यम से बात हो रही थी। 23 मार्च को भी जब शीतला अमित से फोन पर बात कर रही थी, तब कुलदीप ने उसे देख लिया। इस पर शीतला ने प्रेमी से बात करना स्वीकार कर लिया। कुलदीप ने शीतला को फोन करके अमित को बुलाने की बात कही। शीतला के बुलाने पर अमित अपने दोस्त मनीष के साथ आया, मनीष रास्ते में रुक गया और अमित अकेले घर पहुंच गया।

अमित शीतला के कमरे में गया जहां पहले से ही घात लगाए बैठी सास मिथलेशी ने उसे देख लिया और कमरे की कुंडी बंद कर दी। बेटे कुलदीप ने अपने मामा के पुत्र अमित दोहरे को बुला लिया। इसके बाद चारों ने मिलकर युवक के मुंह में दुपट्टा ठूंस दिया और हथौड़े व डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव को बेडशीट व कंबल में लपेटकर बाइक से करीब दो किलोमीटर दूर ब्योना राजा रोड किनारे खंदक में फेंक दिया। पहचान मिटाने के लिए डीजल डालकर शव को आग लगा दी।

युवक के पिता गिरजा शंकर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने जगनपुरा रोड से सास, पति समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, डंडा, दो बाइक, हेलमेट, आधार कार्ड व कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने टीम को 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।



मामा के बेटे से बोला था कुलदीप, आज किस्सा खत्म करना है...
पुलिस की पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि उसकी पत्नी शीतला का अमित से प्रेम संबंध था। 23 मार्च को जब कुलदीप ने शीतला को बात करते हुए देखा तो मारपीट की और अमित को घर बुलाने की बात कही। शीतला तैयार हो गई। उसने अमित को फोन करके कहा कि वह उसके घर आ जाए वह अकेली है। जब अमित ने आने से मना कर दिया तो उसने कहा कि अगर वह नहीं आया तो वह उसके घर आ जाएगी। अमित आने के लिए तैयार हो गया। आरोपी कुलदीप ने अपने मामा के बेटे रेढ़र थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा निवासी अमित दोहरे से कहा कि वह जल्द ही उसके घर आ जाए, पत्नी का प्रेमी उसके घर आ रहा है। आज किस्सा ही खत्म कर देते हैं। उसका मामा का बेटा अमित पहले से ही घर पहुंच गया। कुलदीप ने मां मिथलेशी, मामा के बेटे अमित के साथ पूरी प्लानिंग तैयार कर ली। जैसे ही अमित जाटव घर के कमरे में पहुंचा तो मां मिथलेशी ने दरवाजे की कुंडी बंद कर दी और सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed