{"_id":"69cceb1bcb5740078507edbe","slug":"jalaun-dm-launches-school-chalo-abhiyan-distributes-bags-and-books-to-children-sets-goal-for-100-enrollment-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: डीएम ने किया स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को बांटे बैग और किताबें, शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: डीएम ने किया स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को बांटे बैग और किताबें, शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 01 Apr 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार
Jalaun News: जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने स्कूल चलो अभियान का उद्घाटन कर बच्चों को मुफ्त किताबें और बैग बांटे। अभियान का लक्ष्य जिले में शत-प्रतिशत नामांकन और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
जिलाधिकारी ने बांटे मुफ्त बैग और किताबें
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
जनपद जालौन में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "स्कूल चलो अभियान" का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को नि:शुल्क किताबें और बैग वितरित किए गए।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे उनके मन में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ा। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि हर बच्चा स्कूल पहुंचे और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे। उरई में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य जिले में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और ड्रॉपआउट दर को कम करना है।