{"_id":"6a36db619b5ec6ab36015b05","slug":"four-thousand-people-took-out-a-five-kilometer-long-awareness-rally-orai-news-c-224-1-ori1005-145746-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चार हजार लोगों ने निकाली पांच किलोमीटर लंबी जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चार हजार लोगों ने निकाली पांच किलोमीटर लंबी जागरूकता रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को मुख्यालय उरई में योग के प्रति जनउत्साह दिखा। लगभग चार हजार लोगों ने करीब पांच किलोमीटर लंबी जनजागरूकता रैली निकाली। इसका उद्देश्य स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संदेश देना था।
सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और सीडीओ केके सिंह ने टाउन हॉल से रैली को हरी झंडी दिखाई। इसमें शहर के सभी वार्डों से विद्यार्थी, युवा, महिलाएं, स्वयंसेवी संगठन और आम नागरिक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के लाभों से जुड़े संदेश दिए।
गौरीशंकर वर्मा ने योग को भारत की सांस्कृतिक विरासत और संतुलित जीवन का आधार बताया। उन्होंने 21 जून को सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। इस दौरान क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी वरुण कुमार गुप्ता और बीएसए विकास चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो-19-रेलवे स्टेशन पार्क में योगाभ्यास करते लोग। स्रोत-संस्था
योग और प्राणायाम से दूर रहेंगी बीमारियां, ब्रह्माकुमारी संस्थान ने कराया अभ्यास
उरई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को रेलवे स्टेशन पार्क में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने योग अभ्यास और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। योग शिक्षक मुन्ना लाल सोनी ने बताया कि अनियमित दिनचर्या से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा और जोड़ों के दर्द जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने नियमित योग और प्राणायाम से इन बीमारियों से बचाव संभव बताया। विश्वविद्यालय की संचालिका मीना ने लोगों से योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। सरिता ने म्यूजिकल व्यायाम कराई। स्टेशन अधीक्षक कौशिक और पूर्व स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने भी योग का महत्व समझाया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया। बृजभान ने आभार व्यक्त किया।
-- -- -- -- -- -- पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया
एट। पर्यावरण संरक्षण को लेकर शहीद सिंहरण महाविद्यालय पिरौना में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का संचालन जालौन सामाजिक वानिकी वन विभाग, उरई (रेंज-एट) की टीम ने किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी सुभाष ने पर्यावरण संतुलन में पेड़ों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान वन दरोगा मुकेश कुमार, प्रिया राजपूत, महाश्वेवर दयाल शर्मा, दीपक कुमार के अलावा प्राचार्य अरविंद यादव, प्रशांत चतुर्वेदी, मुरली मनोहर, रामआसरे, सद्दाम,हरिओम, अंशुल आदि रहे। सभी ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। (संवाद)