सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Inspection reveals hospital flaws, patients lack information about vaccines

Jalaun News: निरीक्षण में दिखीं अस्पताल की खामियां, मरीजों को टीकों की जानकारी तक नहीं

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Inspection reveals hospital flaws, patients lack information about vaccines
फोटो-30-महिला अस्पताल का निरीक्षण करतीं अपर निदेशक डॉ. सुमन। संवाद
विज्ञापन
उरई। झांसी मंडल की अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुमन ने सोमवार को सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह के साथ जिला अस्पताल और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कई व्यवस्थाओं में खामियां सामने आईं, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।
Trending Videos




सबसे पहले वह महिला अस्पताल पहुंची, जहां अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण कर जांच व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद भर्ती वार्ड में प्रसूताओं से बातचीत कर टीकाकरण के बारे में पूछा, लेकिन कई प्रसूताएं लगाए गए टीकों की जानकारी नहीं दे सकी। इस पर उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को लगाए जाने वाले टीकों की जानकारी दी जाए, ताकि उन्हें पता रहे कि किस बीमारी से बचाव के लिए टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अपर निदेशक ने प्रसूताओं से भोजन और दवा मिलने के बारे में भी जानकारी ली और पूछा कि इलाज के नाम पर किसी ने पैसे तो नहीं लिए। हालांकि किसी भी मरीज ने पैसे लेने की पुष्टि नहीं की। इसके बाद उन्होंने टीकाकरण कक्ष, ओपीडी और पैथोलॉजी का निरीक्षण कर मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी ली। कुछ देर सीएमएस कक्ष में बैठकर सीएमएस डॉ. एसके पाल से अस्पताल की व्यवस्थाओं पर चर्चा की।



इसके बाद वह जिला अस्पताल पहुंची। यहां पैथोलॉजी विभाग का निरीक्षण किया, लेकिन उस समय पैथोलॉजिस्ट मौजूद नहीं मिले। इसके बाद जीरियाट्रिक वार्ड व डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण कर मरीजों के इलाज की स्थिति के बारे में जानकारी ली। भर्ती वार्ड में मरीजों से इलाज और भोजन की व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी लिया।



निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में मरीजों के तीमारदार खुद स्ट्रेचर लाते दिखाई दिए और परिसर में कुत्ते भी घूमते नजर आए। इस पर उन्होंने व्यवस्थाएं सुधारने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रस्तावित कैंसर केयर यूनिट के संबंध में सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय से भी जानकारी ली। इस दौरान डॉ.अविनेश कुमार, राहुल अग्निहोत्री आदि रहे।
फोटो-31-डकोर सीएचसी का निरीक्षण करती टीम। संवाद
डकोर सीएचसी में कायाकल्प योजना के तहत एक्सटर्नल असेसमेंट, टीम ने रिकार्ड दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
मुहम्मदाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डकोर में कायाकल्प योजना के तहत एक्सटर्नल असेसमेंट किया गया। जनपदीय परामर्शदाता क्वालिटी एश्योरेंस कानपुर डॉ. आरिफ बेग और डॉ. फिरोज अहमद की टीम ने चेकलिस्ट के आधार पर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। टीम ने ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, दवा भंडारण कक्ष और बीपीएचयू लैब का निरीक्षण किया। इसके बाद लेबर रूम, एक्स-रे रूम और टीबी यूनिट का भी जायजा लिया गया। इस दौरान मरीजों से फीडबैक भी लिया गया और रिकॉर्ड सही तरीके से बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इदरीश मोहम्मद, डॉ. जयंती आर्य, डॉ. मानसी मौर्य, डॉ. राजकुमार, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अर्चना गुप्ता, स्टाफ नर्स पुष्पा, रिचा, बबीता, विनय कुमार, पुष्पेंद्र सोनी आदि रहे। (संवाद)

फोटो-30-महिला अस्पताल का निरीक्षण करतीं अपर निदेशक डॉ. सुमन। संवाद

फोटो-30-महिला अस्पताल का निरीक्षण करतीं अपर निदेशक डॉ. सुमन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed