सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five vehicles running on incomplete forms seized

Jalaun News: अधूरे प्रपत्रों पर दौड़ रहे पांच वाहन सीज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Five vehicles running on incomplete forms seized
विज्ञापन
कोंच। नगर में बुधवार सुबह परिवहन विभाग द्वारा एआरटीओ विनय पांडेय ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इसमें बिना वैध दस्तावेजों के सड़कों पर दौड़ रहे तीन स्कूली मैजिक व मिट्टी लादे दो ट्रैक्टर ट्रॉली के खिलाफ कार्रवाई की गई।
Trending Videos

अभियान के दौरान स्कूल परिवहन में लगे तीन मैजिक वाहनों को पकड़ा गया, जिनके पास आवश्यक प्रपत्र नहीं पाए गए। जांच में सामने आया कि ये वाहन बिना फिटनेस, परमिट व बीमा के ही स्कूली बच्चों को ले जा रहे थे। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तीनों वाहनों को तत्काल सीज कर दिया। इसके अलावा दो ट्रैक्टर-ट्राली भी पकड़े गए, जो अवैध रूप से मिट्टी ढोने का कार्य कर रहे थे। जांच में इन वाहनों के पास भी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए, जिसके चलते उन्हें भी सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीज किए गए सभी वाहनों को मंडी पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया है। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों को हिदायत दी कि वाहन चलाते समय रजिस्ट्रेशन, बीमा, फिटनेस सर्टिफिकेट और परमिट जैसे सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed