{"_id":"69bb0349debe06e2d20e327d","slug":"watchers-bloodied-body-found-in-forest-four-booked-for-murder-orai-news-c-224-1-ori1005-141813-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जंगल में मिला वाचर का रक्तरंजित शव, चार पर हत्या की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जंगल में मिला वाचर का रक्तरंजित शव, चार पर हत्या की प्राथमिकी
विज्ञापन
फोटो - 08 मृतक व्रकपाल सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
आटा (उरई)। थाना क्षेत्र के सुनहेटा गांव में वन विभाग में तैनात प्राइवेट वाचर का रक्तरंजित शव जंगल में अर्धनग्न हालत में मिला। गले में फटी हुई बनियान कसी मिली। अंदाजा लगाया जा रहा है कि गला कस कर उसकी हत्या की है। पैरों में नुकीले हथियार के जख्म हैं। मोबाइल भी गायब है। वॉचर के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामला रंजिश का बताया जा रहा है।
आटा थाना क्षेत्र के सुनहेटा गांव निवासी व्रकपाल सिंह (50) मंगलवार सुबह करीब आठ बजे ड्यूटी पर जंगल गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं लगा। चिंतित परिजन उसकी तलाश में जंगल पहुंचे, मगर कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद परिजनों ने 112 और चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस व परिजन रात में जंगल में खोजबीन कर रहे थे, तभी उसका शव रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला। शव कुछ दूरी पर उसके कपड़े और चप्पल भी बरामद हुईं, जबकि मोबाइल फोन गायब था। शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए। दोनों पैरों में नुकीले हथियार से घाव थे, जबकि गले और गर्दन पर चोट के निशान मिले। गले में बनियान कसी हुई थी, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।
वक्रपाल के पुत्र कल्लू ने गांव के ही मनोज, वीरभान, उदयभान और गजेधर पर रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वक्रपाल की पत्नी का कई वर्ष पहले बीमारी से निधन हो चुका है। उसके दो पुत्र कपिल और कल्लू हैं। पिता की मौत से दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रंजिश बनी हत्या की वजह!
परिजनों के अनुसार वर्ष 2024 में परिवार के ही एक सदस्य के साथ मारपीट हुई थी। इसमें गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले में आरोपी जेल भी गए थे और मुकदमा अभी न्यायालय में विचाराधीन है। बताया गया कि आरोपियों द्वारा लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा था और दो दिन पहले जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश के चलते हत्या की गई।
मोबाइल बना अहम सुराग
परिजनों ने बताया कि व्रकपाल सिंह मोबाइल लेकर घर से निकले थे। उनकी आखिरी बातचीत जंगल में काम कर रहे एक जेसीबी चालक से हुई थी। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। पुलिस जेसीबी चालक से पूछताछ कर रही है और मोबाइल की तलाश में जुटी है।
आठ माह पहले ही मिली थी नौकरी
वक्रपाल को वन विभाग में प्राइवेट वॉचर की नौकरी करीब आठ माह पहले ही मिली थी। अचानक हुई इस घटना से गांव में दहशत और शोक का माहौल है।
कहीं आशनाई में तो नहीं हुई वाचर की हत्या
आटा। वाचर की हत्या को कई बिंदुओं से देखा जा रहा है। क्योंकि अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। गांव के लोगों में चर्चा है, कि वाचर की पत्नी की मौत कई वर्ष पहले हो गई थी। इसी कारण उसका गांव की ही एक विधवा से प्रेम संबंध हो गया था। बताया जा रहा है कि हत्यारा भी उसी महिला के परिवार का ही है, अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं इसी के चक्कर में तो उसकी हत्या नहीं कर दी गई। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
वर्जन
तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- प्रदीप कुमार वर्मा, एएसपी
Trending Videos