{"_id":"6a7f5dfa14485c9dc80a98cb","slug":"jalaun-wins-both-under-17-handball-titles-orai-news-c-224-1-ori1005-148262-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: हैंडबॉल अंडर- 17 में जालौन को दोनों खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: हैंडबॉल अंडर- 17 में जालौन को दोनों खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में झांसी मंडल के खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में जालौन का दबदबा रहा, जबकि अंडर-19 में ललितपुर की टीमों ने दोनों वर्गों में बाजी मारी।
इंदिरा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मेजबान विद्यालय वेत्रवती इंटर कॉलेज जैसारी के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शरीर को मजबूत बनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इससे अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे जोश के साथ खेलते हुए अपनी प्रतिभा दिखाने का आह्वान किया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता जिला क्रीड़ा सचिव महेंद्र नाथ पटेल के दिशा-निर्देशन में नियमानुसार संपन्न हुई।
विज्ञापन
अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग में जालौन की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में विजेता का खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबलों में बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। वहीं अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग में ललितपुर की टीमों का दबदबा रहा। दोनों वर्गों में शानदार खेल दिखाते हुए ललितपुर ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को दर्शकों और खेल शिक्षकों ने खूब सराहा।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मिथलेश सिंह, दीपक कुमार, राजेश कुमार, गायत्री देवी, मुकेश कुमार, राजेंद्र कुमार आदि शारीरिक शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी गई। मंडलीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।