फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mason's son secures state's top rank in the SC category for UP Sub-Inspector recruitmen

Jalaun News: राजमिस्त्री के बेटे ने यूपी एसआई के एससी वर्ग में पाई प्रदेश में पहली रैंक

Fri, 14 Aug 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mason's son secures state's top rank in the SC category for UP Sub-Inspector recruitmen
उरई। मेहनत और हौसले के दम पर अभावों को मात देकर उरई के 23 वर्षीय धीरेंद्र भास्कर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उमरारखेरा निवासी धीरेंद्र ने उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एससी वर्ग में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। सामान्य श्रेणी में उनकी ऑल इंडिया 1292वीं रैंक रही, जबकि जालौन जिले में उन्हें 22वीं रैंक मिली है। उनकी सफलता इसलिए खास है क्योंकि राजमिस्त्री पिता और मजदूरी करने वाली मां के बेटे ने सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन


धीरेंद्र के पिता चंद्रशेखर भास्कर राजमिस्त्री का काम करते हैं। मां अनुसुइया भास्कर परिवार संभालने के साथ पति का हाथ बंटाने के लिए मजदूरी भी करती रही हैं। माता-पिता की मेहनत को देखते हुए धीरेंद्र ने पढ़ाई को अपनी मंजिल बनाने का फैसला किया। मूल रूप से बारा गांव के रहने वाले धीरेंद्र ने बीए, आईटीआई और बीटीसी की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की।
विज्ञापन

कई परीक्षाएं पास कीं, फिर भी लक्ष्य नहीं बदला
धीरेंद्र का संघर्ष एक परीक्षा की सफलता तक सीमित नहीं रहा। वह एसएससी एमटीएस और सीआईएसएफ कांस्टेबल की परीक्षा पास कर चुके हैं, लेकिन अपने बड़े लक्ष्य के लिए उन्होंने इन पदों पर ज्वाइन नहीं किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर बाराबंकी में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed