सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Man dies after being hit by train, Kushinagar Express halted for 16 minutes

Jalaun News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, 16 मिनट रुकी रही कुशीनगर एक्सप्रेस

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train, Kushinagar Express halted for 16 minutes
विज्ञापन
उरई। मुंबई से गोरखपुर जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस (22538) की चपेट में आने से सोमवार की रात एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के चलते ट्रेन करीब 16 मिनट तक खड़ी रही।
Trending Videos

कुशीनगर एक्सप्रेस सोमवार रात 9:34 बजे जब प्लेटफार्म नंबर एक पर आ रही थी, तभी एक व्यक्ति इंजन की चपेट में आ गया। चालक ने तत्काल इसकी सूचना डिप्टी एसएस केसी सोनी को दी। जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और कोच नंबर एस-1 के नीचे फंसे घायल को प्वाइंट्समैन प्रकाश की मदद से बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने बताया कि मृतक की पहचान हरिशंकर (57) निवासी बांग्ला घाट, झांसी के रूप में हुई है। उसके पास से उरई से झांसी तक का अनारक्षित टिकट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, 1750 रुपये और घड़ी बरामद हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना के कारण ट्रेन रात 9:34 बजे से 9:50 बजे तक स्टेशन पर खड़ी रही। (संवाद)




फोटो - 11 करन वीर सिंह की फाइल फोटो।

ट्रैक पार करते समय किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
एट। ट्रैक पार करते समय किसान ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी दी। बताया कि वह खेत पर जा रही थी।

एट थाना क्षेत्र के पिरौना गांव निवासी करन वीर सिंह (60) मंगलवार की सुबह खेत की ओर जा रहे थे। जैसी ही वह झांसी कानपुर रेलवे पिरौना और विरगुवा खुर्द डगरा के पास रेलवे ट्रैक को पार करने लगे, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। थाना प्रभारी पंकज पांडेय का कहना है कि जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed