सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Messages of Dhamma resonated on the first day of the ideological Buddhist seminar

Jalaun News: वैचारिक बौद्ध संगोष्ठी के पहले दिन गूंजे धम्म के संदेश

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Messages of Dhamma resonated on the first day of the ideological Buddhist seminar
विज्ञापन
उरई। तथागत गौतम बुद्ध विकास संस्थान की ओर से दो दिवसीय वैचारिक बौद्ध संगोष्ठी के पहले दिन रविवार को धम्म, समरसता और ज्ञान के संदेशों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में गैर जनपदों से आए वक्ताओं ने बौद्ध धर्म और डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।
Trending Videos

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भंते सुमित रत्न थेर ने तथागत गौतम बुद्ध और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया। भंते सुमित रत्न थेर ने बौद्ध वंदना कराई और उपस्थित श्रद्धालुओं को भगवान बुद्ध की कथा का श्रवण कराया। दूसरे सत्र में कथावाचक सुमन बौद्ध ने बौद्ध संगीत के माध्यम से पंचशील कथा प्रस्तुत की। विशिष्ट अतिथि सांसद नारायणदास अहिरवार ने अपने संबोधन में लोगों से भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर एमपी सिंह, डॉ, रिपुसूदन सिंह, स्तंभकार केपी सिंह, जिलाध्यक्ष आरपी कुशवाहा, पूर्व विधायक संतराम कुशवाहा, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री मोहन सिंह कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed