{"_id":"6adbb524adb99775b202c747","slug":"pahadgaon-robbery-case-remains-unsolved-even-after-23-days-orai-news-c-224-1-ori1005-151533-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 23 दिन बाद भी पहाड़गांव लूटकांड का खुलासा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 23 दिन बाद भी पहाड़गांव लूटकांड का खुलासा नहीं
विज्ञापन
उरई। कैलिया थाना क्षेत्र में पहाड़गांव के पास दंपती से हुई लूट की घटना का 23 दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। बदमाशों की तलाश में छह पुलिस टीमें लगाई गईं और करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, लेकिन अब तक न तो बदमाशों की पहचान हो सकी और न ही उनकी गिरफ्तारी हुई। लगातार प्रयासों के बावजूद पुलिस के हाथ खाली रहने से वारदात के खुलासे पर सवाल उठ रहे हैं।
एक अक्तूबर की शाम पहाड़गांव पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दंपती सरिता व दीपक को तमंचा दिखाकर लूट लिया था। बदमाश आभूषण और 13 हजार रुपये लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने कई टीमें लगाकर जांच शुरू की थी।
जांच में सामने आया कि बदमाश वारदात से पहले एक घंटे से अधिक समय तक कोंच कस्बे की अलग-अलग गलियों और रास्तों पर घूमते रहे थे। पुलिस रेलवे क्रॉसिंग से मार्कंडेश्वर तिराहा होते हुए उरई और नदीगांव रोड की ओर उनकी आवाजाही के रास्ते खंगाल रही है। हालांकि, कई कैमरे खराब होने, फुटेज धुंधली मिलने और कुछ कैमरों का रुख सड़क की ओर न होने से जांच में बाधा आ रही है। ऐसे में पीड़ित परिवार को अब भी बदमाशों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामान की बरामदगी का इंतजार है। वहीं सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए टीमें लगीं हैं, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।