{"_id":"69c42f52d814563f3a0c136a","slug":"riya-yadav-got-first-place-in-solo-classical-dance-and-traditional-folk-costume-orai-news-c-224-1-ori1005-142080-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: एकल शास्त्रीय नृत्य और पारंपरिक लोक परिधान में रिया यादव ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: एकल शास्त्रीय नृत्य और पारंपरिक लोक परिधान में रिया यादव ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
फोटो-11-प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्राएं। स्रोत-कॉलेज
विज्ञापन
उरई। शहर के डीवी कॉलेज में चल रहे नवोन्मेष वार्षिक अकादमिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समारोह के पांचवें दिन एकल शास्त्रीय नृत्य और पारंपरिक लोक परिधान प्रतियोगिताएं हुईं। दोनों में रिया यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया।
पारंपरिक लोक परिधान प्रतियोगिता में रिया यादव ने पहला, कृतिका गोस्वामी ने दूसरा व प्राजंलि सिंह ने तीसरा स्थान पाया। अनुष्का चौहान, शिवानी नागर एवं पलक शुक्ला ने सांत्वना पुरस्कार पाया। एकल शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में रिया यादव ने पहला, निक्की सिंह व प्राजंलि सिंह ने दूसरा व बुशरा और छवि पांचाल ने तीसरा एवं शिवानी नागर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता में पलक शुक्ला व निक्की सिंह ने पहला, नैना और मुस्कान ने दूसरा एवं सुप्रिया और साक्षी ने तीसरा स्थान पाया। साथ ही सांत्वना पुरस्कार पलक झा और राधिका जाटव ने प्राप्त किया। दिन की अंतिम लघु नाट्य प्रतियोगिता में छवि अवस्थी, साक्षी, सुप्रिया, नैना,अनुष्का के समूह ने पहला स्थान प्राप्त किया।
संयोजक नवोन्मेष वार्षिक समारोह डॉ. सर्वेश कुमार शांडिल्य ने बताया कि समापन समारोह में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
निर्णायक के रूप में प्रोफेसर शैलजा गुप्ता, डॉ. राजेश पालीवाल, डॉ. श्रीप्रकाश पांडेय, डॉ. शगुफ्ता मिर्जा, डॉ. शीलू सेंगर, डॉ. श्रवण कुमार त्रिपाठी रहे। इस दौरान मुख्य समारोह अधिकारी डॉ. माधुरी रावत, प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह चौहान, डॉ. अतुल प्रकाश बुधौलिया, डॉ नमो नारायण, डॉ. नीलरतन, डॉ पंकज सिंह, प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. अंगद सिंह कुशवाहा समेत प्राध्यापक एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Trending Videos