सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rs 73,000 swindled under the pretext of marriage.

Jalaun News: शादी के नाम पर 73 हजार रुपये ठगे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Rs 73,000 swindled under the pretext of marriage.
विज्ञापन
जालौन। सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी कराने के नाम पर 73 हजार रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए वर पक्ष के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सिरसाकलार क्षेत्र के ग्राम नगरी निवासी रामपाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का प्रचार-प्रसार संबंधी पर्चा देखा था। पर्चे में दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने पर उसकी बातचीत जनपद झांसी के समथर निवासी युवक से हुई। आरोप लगाया कि पांच जून को सामूहिक विवाह का आयोजन कराने वाले व्यक्ति ने कन्या पक्ष के साथ नगर स्थित बाराही देवी मेला ग्राउंड के मंदिर परिसर में मुलाकात हुई। इस दौरान विवाह की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर उसने युवक को 73 हजार रुपये जमा करा दिए। बताया गया था कि 22 जून को बाराही देवी मेला मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में पुत्र शीलू की शादी संपन्न करा दी जाएगी। पीड़ित का आरोप है कि निर्धारित तिथि नजदीक आने पर उसने कई बार संबंधित व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसका फोन नहीं उठा। बाद में जानकारी मिली कि कथित आयोजक लोगों को सामूहिक विवाह का झांसा देकर उनसे धनराशि जमा कराते हैं और फिर संपर्क तोड़ देते हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। हरिशंकर चंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आयोजन से संबंधित कागजात मांगे गए हैं। जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed