सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Scorpio Overturns After Losing Control; All Safe

Jalaun News: अनियंत्रित होकर स्कार्पियो पलटी, सभी सुरक्षित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Scorpio Overturns After Losing Control; All Safe
विज्ञापन
फोटो - 10 हाईवे पर पलटी कार को सीधा करते लोग। संवाद
Trending Videos

स्कार्पियो सवार छह लोग शादी समारोह से लौट रहे थे
संवाद न्यूज़ एजेंसी
एटा। रविवार सुबह नेशनल झांसी-कानपुर हाईवे पर पिरौना पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में छह लोग सवार थे जो एक शादी समारोह से लौट रहे थे। राहत की बात रही कि सभी सवार बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, झांसी जनपद के मोठ क्षेत्र स्थित टोड़ी गांव निवासी अर्पित यादव (26) अपने साथियों व रिश्तेदारों के साथ उरई में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी स्कार्पियो पिरौना पुलिस चौकी के पास पहुंची, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे को पास के खेत में मूंग की फसल की रखवाली कर रहे किसानों ने देखा और तुरंत मौके पर पहुंचकर मदद शुरू की। किसानों ने ही पिरौना पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायलों को वाहन से बाहर निकलवाया और जिला अस्पताल भिजवाया। बताया गया कि वाहन में सवार सभी छह लोगों को हल्की चोटें आईं, जबकि एक बच्चा हादसे के दौरान कुछ समय के लिए बेहोश हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed