सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shining India Meerut beat Banthra by 44 runs

Jalaun News: शाइनिंग इंडिया मेरठ ने बंथरा को 44 रनों से हराया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Shining India Meerut beat Banthra by 44 runs
फोटो-21- खिलाड़ियों से वार्ता करते अतिथि। स्रोत-आयोजक - फोटो : 1
विज्ञापन
जालौन। बाराहीं देवी मेला मैदान पर आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में दो रोमांचक लीग मैच खेले गए। पहले मुकाबले में शाइनिंग इंडिया मेरठ ने रब्बू इलेवन बंथरा को 44 रनों से हराया। वहीं, दूसरे मैच में जय मां क्रिकेट क्लब जालौन ने राठौर इलेवन को दो विकेट से मात दी।
Trending Videos


शाइनिंग इंडिया मेरठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में तीन विकेट खोकर 88 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज पोलार्ड ने 19 गेंदों में 22 रन और दानिश चौधरी ने 18 गेंदों में 22 रन का योगदान दिया। शाकिर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में 24 रन बनाकर टीम का स्कोर मजबूत किया। जवाब में रब्बू इलेवन बंथरा की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज सूरज लखिया बिना खाता खोले आउट हो गए। टीम आठ ओवर में सात विकेट के नुकसान पर केवल 44 रन ही बना सकी। इस मैच में शाइनिंग इंडिया को 44 रनों से विजेता घोषित किया गया और चीकू को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच राठौर इलेवन और जय मां क्रिकेट क्लब जालौन के बीच हुआ। राठौर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए। सुमित गोयल ने सर्वाधिक 20 रन और विष्णु ने 11 रन की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय मां क्रिकेट क्लब जालौन ने धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया। अखिल पांडेय ने नौ रन, सिब्बू सेंगर ने 13 रन और अनुज कुमार ने 12 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। टीम ने 7.4 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह जय मां क्रिकेट क्लब ने यह मैच दो विकेट से जीत लिया।
पहले मैच में शाइनिंग इंडिया के शाकिर ने 24 रन बनाकर टीम को बड़ा स्कोर बनाने में मदद की। रब्बू इलेवन की ओर से सूर्या ने 10 रन बनाकर पारी संभालने का प्रयास किया। दूसरे मैच में राठौर इलेवन के सुमित गोयल ने 20 रनों की शानदार पारी खेली। जय मां क्रिकेट क्लब के मटरु को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed