सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The bike fell uncontrollably after applying sudden brakes, seriously injuring the woman.

Jalaun News: अचानक ब्रेक लगाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, महिला गंभीर घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
The bike fell uncontrollably after applying sudden brakes, seriously injuring the woman.
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तीतरा खलीलपुर में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सामने से आ रहे ट्रैक्टर को देखकर बाइक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
Trending Videos

कस्बे के नया पटेल नगर रेशमा (28) अपने मायके में भाई की शादी समारोह में शामिल होने आई थी। वह विदुआ रामपुरा से अपने भाई अमित के साथ बाइक से वापस कोंच लौट रही थी। बाइक पर उसका चार वर्षीय पुत्र कार्तिक भी मौजूद था। बताया गया कि जैसे ही बाइक ग्राम तीतरा के समीप पहुंची, सामने से आ रहे ट्रैक्टर को देखकर अमित ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में पीछे बैठी महिला रेशमा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक चालक अमित और मासूम कार्तिक सुरक्षित बच गए। सूचना मिलते ही कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए और घायल महिला को अपनी सरकारी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed