सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Traffic jam on Kalpi Road, deployment of traffic personnel ineffective

Jalaun News: कालपी रोड पर जाम, यातायात कर्मियों की तैनाती बेअसर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam on Kalpi Road, deployment of traffic personnel ineffective
फोटो - 10 कालपी रोड पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
उरई। शहर के प्रमुख कालपी रोड पर चार से पांच यातायात कर्मियों की तैनाती के बावजूद लोगों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। बुधवार की दोपहर करीब दो घंटे तक सड़क पर वाहनों की रफ्तार थमी रही और वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Trending Videos


स्थानीय लोगों का कहना है कि कालपी रोड पर आए दिन जाम लगना आम बात हो गई है। स्कूल, अस्पताल और बाजार जाने वाले लोगों को समय पर पहुंचना मुश्किल हो रहा है। जाम के कारण एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहनों को भी निकलने में दिक्कत हुई। लोगों ने सवाल उठाया कि जब पर्याप्त संख्या में यातायात कर्मी तैनात हैं, तो फिर जाम की स्थिति क्यों बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह ने बताया कि कालपी रोड पर जाम की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर काम चल रहा है। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और जल्द ही लोगों को जाम से राहत मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed