सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Upset by his father's scolding, the young man committed suicide by hanging himself.

Jalaun News: पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Upset by his father's scolding, the young man committed suicide by hanging himself.
फोटो - 02 मृतक प्रदुम्न की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दरवाजा बंद देख परिजनों ने आवाज लगाई तो कोई उत्तर नहीं मिला। खिड़की से देखा तो परिजनों के होश उड़ गए।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी प्रदुमन सिंह (25) ने सोमवार की रात घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात को वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस पर पिता राजेंद्र सिंह ने डांट दिया। इससे वह कमरे में चला गया और आत्महत्या कर ली। परिजनों ने फंदे पर लटका देखा तो उसे उतारकर सीएचसी लाए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि प्रदुमन की शादी एक साल पहले कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गिरसी गांव निवासी कामिनी के साथ हुई थी। युवक की मौत की सूचना से परिजनों व पत्नी कामिनी का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed