सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Western winds raise concerns, wheat crop in danger

Jalaun News: पछुआ हवा ने बढ़ाई चिंता, गेहूं की फसल पर संकट

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Western winds raise concerns, wheat crop in danger
फोटो - 12 खेत में लहलहाती गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
उरई। जिले में इन दिनों चल रही तेज पछुआ हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं की फसल इस समय दाना बनने की महत्वपूर्ण अवस्था में है। ऐसे में तेज और शुष्क हवा फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। किसानों का कहना है कि हवा से फसल समय से पहले सूख सकती है। दाना पतला (झिरी) पड़ने और उपज घटने का खतरा बढ़ गया है।
Trending Videos

जिले में करीब ढाई लाख हेक्टेयर में गेहूं की खेती की जाती है। बीते कुछ वर्षों में हरी मटर की खेती के बाद गेहूं बोने का चलन बढ़ा है। मटर की फसल लेने के बाद दिसंबर से मध्य जनवरी तक बोई गई गेहूं की लगभग 80 प्रतिशत फसल इस समय हरी अवस्था में है। उसमें दाना भरने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, किसान शिवाकांत, राजेश कुमार, विकास पटेल, मनोहर के अनुसार दो दिन पहले हुई ओलावृष्टि ने पहले ही फसल को कमजोर कर दिया था। अब लगातार चल रही तेज हवा हालात और बिगाड़ रही हैं। उनका कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो प्रति बीघा उपज में एक क्विंटल तक की कमी आ सकती है। विशेष रूप से वे किसान ज्यादा प्रभावित होंगे, जिन्होंने मटर के बाद गेहूं की बोआई की है।

जिन किसानों ने अक्तूबर-नवंबर में बोआई की थी, उनकी फसल पककर तैयार हो चुकी है और कई स्थानों पर कटाई भी शुरू हो गई है। तेज हवाओं के कारण इन खेतों में भी फसल गिरने (लॉजिंग) का खतरा है।




पछुआ हवा आमतौर पर शुष्क और तेज होती है, जो फसल से नमी तेजी से खींच लेती है। इस समय जब गेहूं में दाना भर रहा होता है तब नमी की कमी से वह विकसित नहीं हो पाता और उसका वजन कम रह जाता है। अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रही तो उपज पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
- विस्टर जोशी, कृषि मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed