सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun Woman crushed to death by overloaded dumper family members and villagers stage blockade

Jalaun: ओवरलोड डंपर से कुचलकर महिला की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने लगाया जाम, मुआवजे और कार्रवाई की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 31 Mar 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार

Jalaun News: कालपी-चंडौत मार्ग पर ओवरलोड डंपर की टक्कर से महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर दो घंटे तक जाम लगाया, जिसे एसडीएम के आश्वासन के बाद खोला गया।

Jalaun Woman crushed to death by overloaded dumper family members and villagers stage blockade
मृतका की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

जालौन जिले में कालपी-चंडौत मार्ग पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौरंग से भरे ओवरलोड डंपर ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और मुआवजे व सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम अमीसा निवासी प्रदीप अपनी पत्नी खुशबू (23) और बड़ी बहन गुड्डी के साथ बाइक से हमीरपुर जिले के चंडौत जा रहे थे।

Trending Videos

सोमवार रात जैसे ही उनकी बाइक झांकेदाई मंदिर के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही खुशबू सड़क पर गिर गई और डंपर के पहिए उसे रौंदते हुए निकल गए, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहे प्रदीप और पीछे बैठी गुड्डी उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में गुड्डी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल इलाज के लिए भेजा गया, जबकि प्रदीप को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कालपी-चंडौत मार्ग पर लगाया जाम
घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित हो उठे। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने कालपी-चंडौत मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के चलते दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना पर एसडीएम कालपी मनोज कुमार सिंह, सीओ कालपी अवधेश कुमार सिंह और आटा थाना प्रभारी अजय सिंह मौके पर पहुंचे।






शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे तक जाम जारी रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में एसडीएम ने परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने और आरोपी के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed