सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Kidney Racket: Six Arrested Including a Doctor Couple Uproar Ensues as IMA Officials Name Surfaces

Kanpur Kidney Racket: डॉक्टर दंपती समेत छह गिरफ्तार, IMA पदाधिकारी का नाम आने से हड़कंप, देर रात चलता रहा छापा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 31 Mar 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर पुलिस ने एक बड़े किडनी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए डॉक्टर दंपती समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। दलालों ने 10 लाख में किडनी खरीदकर 90 लाख में बेची थी, जिसका खुलासा डोनर को पूरे पैसे न मिलने पर हुआ।

Kanpur Kidney Racket: Six Arrested Including a Doctor Couple Uproar Ensues as IMA Officials Name Surfaces
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर में बीती रात अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। मामले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने डॉ. सुरजीत आहूजा और डॉ. प्रीति आहूजा (आईएमए की पदाधिकारी) समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों में प्रीति नर्सिंग होम और मेडिकेयर हॉस्पिटल के संचालक शामिल हैं।

Trending Videos

बता दें कि इस गिरोह ने उत्तराखंड के एक जरूरतमंद युवक की किडनी महज 9.5 लाख रुपये में खरीदकर मुजफ्फरनगर की एक महिला मरीज को 90 लाख रुपये से अधिक में बेच डाली थी। अवैध तरीके से की गई किडनी की इस खरीद-फरोख्त का सुराग लगने पर सोमवार को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अस्पतालों में छापा मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस लाख में किडनी बेचने का ऑफर दिया था
पुलिस ने दलाल, अस्पताल संचालक, डॉक्टर दंपती समेत दस लोगों को हिरासत में लिया था। एक अस्पताल का संबंध आईएमए के एक बड़े पदाधिकारी से बताया जा रहा है। कल्याणपुर के आवास विकास तीन निवासी शिवम अग्रवाल पर आरोप है कि उसने उत्तराखंड के युवक को दस लाख में किडनी बेचने का ऑफर दिया था। बताया था कि उसके रिश्तेदार को किडनी की जरूरत है।

छह लाख रुपये नकद और 3.5 लाख का चेक दिया
रुपयों की जरूरत के चलते युवक ने हामी भर दी। रावतपुर स्थित एक अस्पताल में किडनी निकाली गई। दलाल शिवम ने इसी अस्पताल में भर्ती मुजफ्फरनगर की महिला मरीज (35) के परिजन को 90 लाख रुपये से अधिक में किडनी बेच दी। सूत्रों के मुताबिक किडनी बेचने वाले युवक को छह लाख रुपये नकद और 3.5 लाख का चेक दिया। किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद दोनों मरीजों को 24 घंटे तक इसी अस्पताल में रखा गया इसके बाद दोनों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया।

तीन अस्पतालों में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का छापा
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किडनी रैकेट की जांच कर रही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दे रात तीन अस्पतालों में छापा भी मारा। इनमें कल्याणपुर आवास विकास एक नंबर स्थित प्रिया हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर, केशवपुरम रोड स्थित आहूजा हॉस्पिटल, पनकी कल्याणपुर रोड स्थित मेडलाइफ हॉस्पिटल शामिल हैं। टीम ने किडनी संबंधी रोगों के भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी जुटाई। छापे की इस कार्रवाई को किडनी रैकेट से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed