सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 100 Year Old House Collapses at Midnight Seven Injured Under Rubble Gas Cylinder Sparks Panic

Kanpur: आधी रात को ढहा 100 साल पुराना मकान, मलबे में दबकर सात  घायल, सिलिंडर ने बढ़ाई धड़कनें, टला बड़ा हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 31 Mar 2026 08:29 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: बेकनगंज में सोमवार रात एक 100 साल पुराना मकान गिरने से 7 लोग घायल हो गए। पुलिस ने समय रहते मलबे से गैस सिलेंडर निकालकर बड़े हादसे को होने से रोक लिया।

Kanpur 100 Year Old House Collapses at Midnight Seven Injured Under Rubble Gas Cylinder Sparks Panic
बेकनगंज में गिरा जर्जर मकान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में बेकनगंज के घनी आबादी वाले इलाके में सोमवार रात 100 साल पुराना एक जर्जर मकान भरभराकर ढह गया। मकान के भूतल में बनी चाय की दुकान और गुमटी में खड़े सात लोग मलबे के नीचे बुरी तरह से दब गए। लोगों ने हादसे की सूचना बजरिया पुलिस को दी। बजरिया, चमनगंज, बेकनगंज और सीसामऊ की पुलिस ने मलबे में दबे कुल सात लोगों को बाहर निकालकर हैलट और उर्सला में भर्ती कराया।

Trending Videos

बेकनगंज निवासी आयूब उर्फ राजू पेशे से सुनार हैं। उन्होंने करीब 20 साल पहले रूपम चौराहा के पास एक पुराना जर्जर मकान खरीदा था। जर्जर मकान में पान मसाला विक्रेता मंजूर रहता है। मकान के नीचे फरहान अजमेरी की चाय की दुकान है। बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे के आसपास दुकान पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। इस दौरान पहले जर्जर मकान की एक तरफ का मलबा गिरना शुरू हुआ तो लोग भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur 100 Year Old House Collapses at Midnight Seven Injured Under Rubble Gas Cylinder Sparks Panic
बेकनगंज में गिरा जर्जर मकान - फोटो : amar ujala

मलबे में दबकर सात लोग घायल
कुछ लोग नजरअंदाज कर बात करते रहे। तभी जर्जर मकान का पूरा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से किरायेदार मंजूर, चाय के होटल का कारीगर सलीम और दुकान पर खड़े तारिक, रियाज अहमद, दिलशाद समेत दो अन्य घायल हो गए। मलबे से दिलशाद के भाई आफताब की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।

Kanpur 100 Year Old House Collapses at Midnight Seven Injured Under Rubble Gas Cylinder Sparks Panic
बेकनगंज में गिरा जर्जर मकान - फोटो : amar ujala

दमकलकर्मियों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया
पुलिस ने बैरिकेडिंग के बाद लाउड हेल्डर से भीड़ को किनारे किया। पुलिस ने दमकलकर्मियों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां उन लोगों की हालत खतरे से बाहर है। घटना की सूचना पर डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव, एडीसीपी अर्चना सिंह ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि समय रहते मलबे से लोगों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया है।

Kanpur 100 Year Old House Collapses at Midnight Seven Injured Under Rubble Gas Cylinder Sparks Panic
बेकनगंज में गिरा जर्जर मकान - फोटो : amar ujala




सिलिंडर फटता, तो दहल जाता इलाका
पुलिस के अनुसार जर्जर मकान के नीचे चाय की दुकान में सिलिंडर रखा हुआ था। अगर मलबे या फिर अन्य किसी कारण सिलिंडर फट जाता तो इलाका दहल जाता। पुलिस ने मलबे से सिलिंडर को निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed