{"_id":"69de9ba8f40acf2cce00ff9a","slug":"women-protested-against-the-liquor-shop-orai-news-c-224-1-ori1005-142978-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: महिलाओं ने शराब ठेके का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: महिलाओं ने शराब ठेके का किया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। नगर के प्रमुख आस्था केंद्र दुर्गा मंदिर गेट के पास अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने के प्रस्ताव ने लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। मंगलवार शाम मंदिर कमेटी, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रस्तावित स्थल पर पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्वकर्मा और महेश शिवहरे ने कहा कि यह स्थान न सिर्फ दुर्गा मंदिर का मुख्य द्वार है, बल्कि यहां इंडियन बैंक की शाखा और पास में एक मजार भी स्थित है। ऐसे में यह क्षेत्र पूरी तरह धार्मिक और सार्वजनिक गतिविधियों का केंद्र है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि सुबह-शाम मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ रहती है। यदि यहां शराब की दुकान खुलती है, तो अभद्रता और अशांति का माहौल बनेगा। इससे धार्मिक आयोजनों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मकान मालिक ओमप्रकाश गुप्ता से दुकान किराए पर न देने की अपील की, लेकिन सहमति न बनने पर नाराजगी और बढ़ गई। आक्रोशित नगरवासियों ने चेतावनी दी कि वे इस मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे और जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाएंगे।
विरोध प्रदर्शन में राधा गुप्ता, नीतू विश्वकर्मा, वीरेंद्र विश्वकर्मा और विनोद सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। वहीं, जिला आबकारी अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल दुकान का प्रस्ताव ही सामने आया है, जो अभी आधिकारिक रिकॉर्ड में नहीं है। यदि प्रस्तावित स्थल मंदिर, अस्पताल या विद्यालय की निर्धारित दूरी के मानकों के भीतर पाया जाता है, तो वहां शराब की दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X