{"_id":"695d5137dcba95cea60feace","slug":"589-lakh-names-removed-from-the-voter-list-now-there-are-2981-lakh-voters-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-147509-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मतदाता सूची से हटाए गए 5.89 लाख नाम, अब 29.81 लाख वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मतदाता सूची से हटाए गए 5.89 लाख नाम, अब 29.81 लाख वोटर
जौनपुर। जिले में एसआई के पहले चरण का काम पूरा हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया, जिसके मुताबिक जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में 29 लाख 81 हजार 308 मतदाता हैं। जबकि एसआईआर की पहली सूची में 35 लाख 70 हजार 851 थे। यानी इस तरह 5,89,543 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। हालांकि इन मतदाताओं को अभी सूची में शामिल करने का मौका दिया गया है। इसके लिए छह फरवरी तक का समय है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मंगलवार को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया। इसमें 16 लाख 6 हजार 24 पुरुष, 13 लाख 75 हजार 180 महिला और 104 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं। विधानसभावार मतदाता सूची की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में अब 300877 मतदाता हैं। शाहगंज में 351222, सदर में 345753, मल्हनी में 325038, मुंगराबादशाहपुर में 330055, मछली शहर में 343812, मड़ियाहूं में 294584 मतदाता हैं। जबकि जफराबाद में 329641 और केराकत में 360326 मतदाता हैं। इस प्रकार कुल मतदाताओं की संख्या 2981308 है। जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक भारत निर्वाचन आयोग ने इस सूची पर दावा और आपत्तियां प्राप्त करने का समय तय कर दिया है। यदि किसी पात्र नागरिक की उम्र एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई अथवा एक अक्तूबर को 18 वर्ष पूरी हो रही है तो वे फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। ऐसे युवा मतदाता जिनकी आयु एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष हो रही है और जिनका नाम पूर्व में मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 के जरिये आवेदन कर सकते हैं। ऐसे मतदाता जिनका नाम पूर्व में मतदाता सूची में दर्ज है, वे स्थान परिवर्तन, त्रुटि आदि के संदर्भ में फॉर्म 8 भर सकते हैं। छह फरवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता अपना आवेदन ईसीआईएनईटी मोबाइल एप, http://voters.eci.gov.in पोर्टल अथवा संबंधित बीएलओ के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए जनपद स्तर पर डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल सेंटर संचालित है, जहां चार डीसीसी ऑपरेटरों की 24 घंटे तैनाती कर मतदाताओं की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। कंट्रोल सेंटर का दूरभाष नंबर 05452-1950 एवं 05452-297950 है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा ने बताया कि बीएलओ की ओर से 11 जनवरी को अपने-अपने बूथ पर उपस्थित होकर आलेख्य निर्वाचन नामावली को पढ़कर सुनाया जाएगा। बैठक की कार्यवृत्ति भी बनाई जाएगी और ग्रामसभा व वार्ड कमेटी की बैठकों में निर्वाचक नामावली की आख्या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के द्वारा 13 जनवरी तक जिला निर्वाचन कार्यालय को भी उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे समयसीमा के भीतर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा लें।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।