सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A drunken warder created a ruckus at the deputy jailer's farewell party and misbehaved with the jailer.

Jaunpur News: डिप्टी जेलर की विदाई पार्टी में शराब पीकर वार्डर का हंगामा, जेलर से किया दुर्व्यवहार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
A drunken warder created a ruckus at the deputy jailer's farewell party and misbehaved with the jailer.
विज्ञापन
जौनपुर। जिला कारागार में बुधवार की रात जेल वार्डर ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया। उसने डिप्टी जेलर की विदाई पार्टी में भी हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात रहते हुए जेलर से भी दुर्व्यवहार किया। जेल प्रशासन ने मेडिकल कराने के साथ ही कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भी भेज दिया है। जेल वार्डर अजीत कुमार वर्मा ने बुधवार की देर शाम शराब पी ली। जेल अधिकारियों के मुताबिक उसने ड्यूटी पर रहने के दौरान शराब पीकर हंगामा खड़ा कर दिया। शराब पीकर जिला कारागार में तैनात डिप्टी जेलर सुषमा शुक्ला की विदाई समारोह में भी हंगामा किया। साथियों और वरिष्ठजनों के साथ दुर्व्यवहार किया। यहां तक कि जेलर अजय कुमार से भी दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उच्चाधिकारियों ने उसका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और परिजनों को सूचित भी किया। जेलर ने बताया जेल वार्डर अजीत कुमार वर्मा ने ड्यूटी के दौरान शराब पीकर हंगामा किया। वह उनके साथ भी दुर्व्यवहार भी किया था। रात करीब 10 बजे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने अपने प्रशिक्षण में मुंह से शराब और गुटके की महक बताया। इस अनुशासनहीनता पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed