सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Auto-rickshaw overturns after collision with car; three injured.

Jaunpur News: कार की टक्कर से ऑटो रिक्शा पलटा, तीन घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw overturns after collision with car; three injured.
दुर्घटना में क्षत्रिग्रस्त ऑटो रिक्शा। संवाद
विज्ञापन
चंदवक। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवलासपुर गांव के पास मंगलवार को दोपहर एक कार ने ऑटो रिक्शा पर टक्कर मार दी। इससे सवारियों से भरा ऑटो रिक्शा पलट गया और चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। ऑटो रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। केराकत कस्बा निवासी विवेक कुमार पुत्र उदय खुज्जी से केराकत की ओर ऑटो रिक्शा से जा रहे थे। ऑटो में अन्य दो सवारियां मौजूद थीं। मुसहरिया के पास पीछे से तेज रफ्तार कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ग्रामीणों ने डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल विवेक कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत भेजा गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, सतीश कुमार निवासी कुसरना और रमेश राम निवासी सिहौली को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed