सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Train operations from Janghai Junction will remain suspended until June 30.

Jaunpur News: जंघई जंक्शन से 30 जून तक नहीं होगा ट्रेनें का परिचालन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Train operations from Janghai Junction will remain suspended until June 30.
विज्ञापन
मीरगंज। जंघई जंक्शन से सुवंसा रेलवे स्टेशन के बीच रेल दोहरीकरण का कार्य पूरा होने के बाद अब रेलवे ने नॉन-इंटरलाकिंग का काम शुरू कर दिया है। इसके चलते 30 जून तक जंघई जंक्शन से ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा।




जंघई स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि सुवंसा के बीच नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के चलते ट्रेनों का परिचालन 30 जून तक प्रभावित रहेगा। यात्रियों को दिक्कतें न हो इसके लिए नई समय-सारणी और रूट तय किए गए हैं। रेलवे प्रशासन के अनुसार, प्रभावित होने वाली ट्रेनों में बनारस से प्रतापगढ़ पैसेंजर 23 से 30 जून तक और गाजीपुर से प्रयागराज संगम डेमू ट्रेन 28 से 30 जून तक जंघई नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 23 से 30 जून तक, रायबरेली की जगह प्रतापगढ़ से जौनपुर के बीच ही चलाई जाएगी। इसके अलावा लखनऊ से वाराणसी इंटरसिटी 23 से 30 जून तक, पंजाब मेल एक्सप्रेस 22 से 29 जून तक, पटना से जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस 23, 27 व 30 जून को और वापसी में अर्चना एक्सप्रेस 24 व 28 जून को जंघई नहीं आएगी। पूरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस भी 23 से 30 जून तक जंघई नहीं आएगी।
विज्ञापन




..........................................



इन ट्रेनों के बदले गए रास्ते



मीरगंज। मार्ग परिवर्तन के तहत बनारस से देहरादून जनता एक्सप्रेस 23 से 27 जून के बीच जंघई-फाफामऊ के रास्ते प्रतापगढ़ होकर चलेगी, जबकि यही ट्रेन 28 से 30 जून तक बनारस से रामबाग, प्रयागराज संगम व प्रयागराज होकर प्रयाग के रास्ते जाएगी। वापसी में देहरादून से बनारस जनता एक्सप्रेस 22 से 26 जून तक प्रतापगढ़ से फाफामऊ-जंघई होकर और 27 से 29 जून तक, प्रतापगढ़ से प्रयागराज के रास्ते बनारस जाएगी। इसके साथ ही ग्वालियर से बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस 27 से 29 जून तक प्रयागराज से रामबाग होते हुए बनारस जाएगी, जंघई नहीं आएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली ट्रेनों में काशी एक्सप्रेस 27 से 29 जून तक, गोदान एक्सप्रेस 28 व 29 जून को, छपरा गोदान एक्सप्रेस 27 जून को, मऊ एक्सप्रेस 29 जून को और अयोध्या कैंट जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस 29 जून को जंघई स्टेशन न आकर बदले हुए मार्ग से चलाई जाएगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेनों की मौजूदा स्थिति की जांच जरूर कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed