{"_id":"6a3ae50e849b307e8f07b8e0","slug":"even-after-five-days-the-police-are-empty-handed-in-the-ekoni-robbery-case-jaunpur-news-c-193-1-jon1041-157640-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: एकौनी लूटकांड में पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: एकौनी लूटकांड में पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एकौनी गांव में हुई घर में घुसकर लूट की घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में दहशत और ग्रामीणों में आक्रोश है।
पांच दिन पहले रात 11 बजे एकौनी गांव निवासी प्रीति यादव पत्नी अखिलेश यादव घर में सो रही थीं। इसी दौरान तीन अज्ञात बदमाश घर में घुस आए। आरोप है कि बदमाशों ने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू सटा दिया और उसके गले की चेन, पायल, अंगूठी, मीना, बाली समेत अन्य आभूषण उतरवा लिए। इसके बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
पीड़िता के अनुसार लूटे गए जेवरों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये से अधिक है। घटना के बाद महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की, लेकिन घटना के पांच दिन बाद भी बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस संबंध में केराकत कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का गिरफ्तार किया जाएगा।