{"_id":"6a3ae4cd2477e8c55b0ab390","slug":"last-rites-performed-after-20-hours-name-of-one-accused-added-to-the-fir-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-157643-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 20 घंटे बाद किया अंतिम संस्कार, प्राथमिकी में एक आरोपी का नाम बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 20 घंटे बाद किया अंतिम संस्कार, प्राथमिकी में एक आरोपी का नाम बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के मई बाजार में बल्ली और पटरी से वार कर देवरिया (लेदुका) गांव में सुमित सिंह (20) की हत्या के 20 घंटे बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। परिवार के लोग पोस्टमार्टम के बाद 12 घंटे तक शव को घर पर रखकर विरोध जता रहे थे। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी में एक और आरोपी का नाम बढ़ाया है। वहीं, सीओ ने परिजनों से मिलकर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
मई बाजार स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पास सोमवार को हुई सुमित हत्या के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में पुलिस ने मई गांव निवासी शिवम गौतम और शनि गौतम को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद रात 11 बजे परिजनों को शव सौंपा गया लेकिन परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
सुबह सुमित के घर में भारी भीड़ जुट गई। भाजपा नेता श्यामराज सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सतीश सिंह, जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, जितेंद्र सिंह हरसेवक यादव आदि पहुंचे और परिजनों ढाढ़स बढ़ाया। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह और पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने पीड़ित परिजनों को फोन कर ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
उधर, सीओ सदर परमानंद कुशवाहा, सीओ बदलापुर, थानाध्यक्ष बदलापुर, तेजीबाजार और सिकरारा की पुलिस टीम भी मौजूद रही। ग्रामीणों ने घटना में तीन नामजद के अलावा एक अन्य व्यक्ति को भी आरोपी बनाने की मांग रखी। सीओ सदर ने परिजनों को खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
परिवार के लोग करीब 11 बजे शव को लेकर रामघाट रवाना हुए तो पुलिस ने राहत की सांस ली। बड़े भाई शिवम सिंह ने मुखाग्नि दी। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के आरोप लगाने पर मई निवासी मनोज गौतम को भी नामजद किया गया है। जल्द ही उसको भी गिरफ्तार किया जाएगा।