सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike riders collided with railings in fog, one dead, two injured

Jaunpur News: कोहरे में रेलिंग से टकरा गए बाइक सवार, एक की मौत, दो घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bike riders collided with railings in fog, one dead, two injured
मछलीशहर- सड़क दुर्घटना में मृतअजय राव की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के सराय इस्माइल गांव निवासी बाइक सवार की बृहस्पतिवार को हाईवे पर लगी रेलिंग से टकराकर मौत हो गई। उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कोहरे और गलन के कारण बाइक के अनियंत्रित होने के कारण घटना हुई। कोतवाली क्षेत्र के सराय इस्माइल गांव निवासी अजय राव (27) पुत्र नन्हे प्रसाद अपने दो अन्य साथियों मड़ियाहूं निवासी जितेंद्र गौतम (27) और आकाश यादव (24) के साथ मंगलवार को देर रात बाइक से अपने घर लौट रहा था। जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर बड़े पावर हाउस के सामने उसकी बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे के बीचोबीच लगी रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि लोहे की रेलिंग टेढ़ी हो गई। इससे अजय के सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी भेज दिया। जहां चिकित्सक ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अजय की मौत हो गई। जबकि दोनों घायल जितेंद्र गौतम और आकाश यादव का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मछलीशहर कोतवाली प्रभारी विनीत राय ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed