सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP doing politics in the name of religion: Priya

धर्म के नाम पर भाजपा कर रही राजनीति : प्रिया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
BJP doing politics in the name of religion: Priya
रामनगर के नेवढ़िया ग्राम पंचायत में सचिवालय उद्धाटन में बोलती मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज। संवाद
विज्ञापन
रामनगर। विकास खंड के ग्रामसभा नेवढ़िया में नवनिर्मित ग्राम पंचायत सचिवालय का उद्घाटन सांसद प्रिया सरोज एवं केराकत विधायक तूफानी सरोज ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में सांसद ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिवालय ग्रामीण विकास की रीढ़ साबित होगा। इससे ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, प्रमाणपत्र, पेंशन, आवास, मनरेगा सहित अन्य जनकल्याणकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। मनुवादी सोच के लोग संविधान को कमजोर कर रहे हैं। यह कैसा अमृतकाल है, जहां लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है। संविधान की देन है कि आज हम लोगों के साथ इस गांव की प्रधान सरोजा पाल बैठी हैं। भाजपा धर्म के नाम की राजनीति कर रही है। विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिवालय के संचालन से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आएगी और ग्रामीणों को अब ब्लॉक और तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से सचिवालय का सदुपयोग करने और गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कहा, भाजपा सरकार कर्ज लेकर घी पिलाने का कार्य कर रही है। अपराध चरम सीमा पर है। इसके पहले पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल, राहुल त्रिपाठी, सुरेंद्र प्रताप यादव ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शैलेंद्र सिंह पप्पू, रमेश यादव, अर्जुन पाल, किशन मोदनवाल उपस्थित रहे। आभार प्रधान सरोजा पाल ने व्यक्त किया। अध्यक्षता रत्नाकर दुबे और संचालन ओमप्रकाश प्रजापति ने किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed