सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cable box burnt, power supply disrupted for 10 hours

Jaunpur News: केबल बॉक्स जला, 10 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Cable box burnt, power supply disrupted for 10 hours
विज्ञापन
सिंगरामऊ। विद्युत उपकेंद्र में लगा केबल बॉक्स जलने से दस घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बुधवार की रात 2:30 बजे से बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं हुई। इससे उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले गांव के लोगों के सामने पीने के पानी के लिए समस्या खड़ी हो गई।
Trending Videos

उपभोक्ताओं के घरों में लगे इनवर्टर की बैटरियां डिस्चार्ज हो गईं। नवरात्र का प्रथम दिन होने के कारण लोगों को घर की साफ सफाई व अन्य जरूरी कार्य को करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं में इस बात से रोष दिखा। बाजार निवासी पंकज सिंह, वरुण सिंह, संतोष मिश्रा, मुन्ना बरनवाल, इंद्र कुमार बरनवाल आदि ने बताया कि अभी गर्मी की शुरुआत में ही यह दशा है, आगे क्या होगा। अवर अभियंता हाफिजुर रहमान अंसारी ने बताया कि रात में केबल बॉक्स जल जाने के कारण आपूर्ति बाधित रही। इसे ठीक कर के आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed