सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Car driver drugged and robbed elderly woman

Jaunpur News: कार सवार ने नशीला पदार्थ खिलाकर वृद्ध महिला को लूटा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Car driver drugged and robbed elderly woman
विज्ञापन
शाहगंज (जौनपुर)। घर लौट रही एक वृद्ध महिला को कार सवार जहर खुरान ने झांसा देकर अपने साथ बैठाया और रास्ते में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। अचेत हालत में महिला खेत में मिली। इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया। आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककरही गांव निवासी प्रमिला देवी (70) पत्नी सुभाष अपनी बेटी के घर बेलहरी, मोतिगरपुर सुल्तानपुर गई थीं। बुधवार को उनके नाती दुर्ग विजय सिंह उन्हें रोडवेज बस से शाहगंज के लिए रवाना कर दिया। शाहगंज रोडवेज पहुंचने के बाद वह दूसरी बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान कार सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे और आजमगढ़ छोड़ने का भरोसा देकर उन्हें अपने साथ बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते में बदमाशों ने उन्हें नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गईं। इसके बाद बदमाश उनके गले की सोने की चेन, कान की बाली, पायल और नकदी लूटकर चिरैया मोड़ स्थित फ्लोर मिल के पास खेत में छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद खेत में अचेत अवस्था में पड़ी महिला को स्थानीय लोगों ने देखा तो एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाती दुर्ग विजय सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed