फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CC road to be built in Ward-11 at a cost of 10 lakh; construction begins with the groundbreaking ceremony.

Jaunpur News: वार्ड-11 में 10 लाख से बनेगी सीसी रोड, भूमि पूजन के साथ निर्माण शुरू

Mon, 13 Jul 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
CC road to be built in Ward-11 at a cost of 10 lakh; construction begins with the groundbreaking ceremony.
बदलापुर कस्बे के वार्ड नंबर 11 में सीसी रोड के निर्माण हेतु भूमि पूजन करते नगर पंचायत अध्यक्ष प
बदलापुर। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में करीब 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का निर्माण कार्य रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह ने बताया कि अजय सरोज के मकान से विमल सरोज के मकान तक सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। सड़क बनने से वार्ड के करीब एक हजार लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बरसात के दिनों में इस मार्ग पर कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों की लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अजय सरोज, विमल सरोज, लल्लन सरोज और मनोज बिंद ने बताया कि वर्षों से रास्ते की बदहाल स्थिति के कारण आवागमन मुश्किल था। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी है और आने वाले दिनों में आवागमन सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि पूजन कार्यक्रम में आदित्य प्रताप सिंह, साहबलाल चौधरी, प्रेमचंद बिंद, राधे बिंद, लल्लन सरोज, जितेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed