सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Colleges should upload practical marks on the website by March 25: Vice Chancellor

कॉलेज 25 मार्च तक प्रैक्टिकल के अंक वेबसाइट पर अपलोड करें: कुलपति

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Colleges should upload practical marks on the website by March 25: Vice Chancellor
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा समिति की बैठक सोमवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें रिजल्ट घोषित करने और चालू सत्र के परीक्षा के तैयारी की समीक्षा की। आंतरिक तथा प्रैक्टिकल परीक्षाओं के रिजल्ट न आने पर कुलपति ने नाराजगी व्यक्त की। कॉलेजों को 25 मार्च तक प्रैक्टिकल के अंक अपलोड करने का निर्देश दिया।
Trending Videos

कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश दिया कि वे 25 मार्च तक सेशनल एवं प्रैक्टिकल परीक्षाओं के मार्क्स पूर्णतः अपलोड कर दें। चेतावनी दी कि जो महाविद्यालय निर्धारित तिथि तक अपने रिजल्ट अपलोड नहीं करेंगे, ऐसे संस्थानों के रिजल्ट रोक दिए जाएंगे। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर के स्तर पर यूजी और पीजी सभी कार्यक्रमों के रिजल्ट 31 मार्च तक जारी करने का निर्णय लिया गया। कुलपति प्रो. सिंह ने परीक्षा सत्र 2026 के संबंध में जारी हुए परीक्षा फॉर्म भरने की समय सीमा को भी सख्ती से पालन करने कहा और महाविद्यालयों तथा परिसर के संबंधित प्रशासनिक व शैक्षणिक दलों को 25 मार्च, 2026 तक सभी परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने का आदेश दिया। उल्लेखनीय है कि 11 अप्रैल से सम‑सेमेस्टर (रेगुलर) परीक्षा की शुरुआत होनी है। इसके कारण रिजल्ट और फॉर्म जमा करने का समय सुनिश्चित करना विशेष रूप से आवश्यक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह ने परिसर और महाविद्यालयों के रिजल्ट में आने वाली समस्याओं के बारे में कुलपति को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यूजी के 13 पाठ्यक्रमों के रिजल्ट पहले ही ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं, जबकि पीजी स्तर के कई कार्यक्रमों के रिजल्ट भी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं रिजल्ट पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। परिसर टेक्निकल सेल के प्रभारी डॉ. अमरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि पीजी स्तर के शेष रिजल्ट लगभग दो दिनों के भीतर जारी करने की पूरी कोशिश की जाएगी। बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह, उपकुलसचिव अजीत सिंह, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. गिरिधर मिश्र, डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अशोक यादव, डॉ. विशाल, डॉ. सुधीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed