{"_id":"6a6cf2caa7f153ac5f05a37a","slug":"condition-of-all-routes-must-be-well-maintained-during-kanwar-yatra-dm-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-160192-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के दौरान सभी मार्गों की स्थिति दुरुस्त रहे : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के दौरान सभी मार्गों की स्थिति दुरुस्त रहे : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए शुक्रवार को त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूरी कर ली जाएं।
अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, कंट्रोल रूम, यातायात प्रबंधन तथा चिकित्सा सुविधाओं को सुचारु रूप से संचालित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने का निर्देश दिया। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि सुनिश्चित करें कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी मार्गों की स्थिति दुरुस्त रहे। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा भीड़ प्रबंधन के लिए प्रभावी पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बंदी मरीजों का अच्छे तरीके से उपचार करने का निर्देश
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। बंदियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए निस्तारण के निर्देश दिया। वहां भर्ती बंदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उपचार व्यवस्था, उपलब्ध दवाओं एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
उन्होंने निर्देश दिए कि बंदियों को समय पर उपचार उपलब्ध कराई जाए तथा गंभीर रोगियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। अधिकारियों ने कारागार परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, रसोईघर, भोजन वितरण व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी देखी।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था तथा शासन की मंशा के अनुरूप बंदियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता सहित कारागार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।