फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fostering patriotism among the youth is ABVP's objective: Dr. Mahendra

युवाओं में राष्ट्रभक्ति विकसित करना अभाविप का उद्देश्य : डॉ. महेंद्र

Sun, 02 Aug 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fostering patriotism among the youth is ABVP's objective: Dr. Mahendra
जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर बारीनाथ मठ में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रांत अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने पर जोर दिया। कहा कि अभाविप केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान है। अभाविप का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति विकसित करना है। इस दौरान पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष प्रो. अजय दुबे, जिला प्रमुख प्रो.हरिओम त्रिपाठी, तहसील प्रमुख डॉ.बलवंत सिंह, डॉ.संतोष कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य दाऊ उपाध्याय ने विचार व्यक्त किए। डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष जौनपुर जनपद में 25,841 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को परिषद का सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर प्रांत कार्यसमिति सदस्य हर्षवर्धन चौरसिया, जिला संयोजक हर्ष सिंह, एकांश मिश्र, हर्ष साहू, नितेश तिवारी, विजय निषाद, संस्कार चौरसिया उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed