{"_id":"6a6e437bba98528296085fb7","slug":"heavy-vehicles-will-be-barred-from-entering-the-city-for-46-hours-starting-today-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-160301-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: आज से शहर में 46 घंटे तक भारी वाहनों की रहेगी नो-एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: आज से शहर में 46 घंटे तक भारी वाहनों की रहेगी नो-एंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। सावन सोमवार पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में 46 घंटे के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध रविवार 2 अगस्त सुबह 10 बजे से मंगलवार 4 अगस्त सुबह 8 बजे तक प्रभावी रहेगा।
इस दौरान गैस, डीजल, पेट्रोल और मेडिकल सेवाओं से जुड़े वाहनों को छोड़कर अन्य सभी भारी वाहनों का शहर क्षेत्र में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
एसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक सावन के सोमवार के अवसर पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, जाममुक्त और दुर्घटना रहित बनाए रखने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है। प्रतिबंधित अवधि में पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, शिवापार हाईवे अंडरपास, अलीगंज (पकड़ी) हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास और कुत्तुपुर तिराहा से शहर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। संवाद