फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Delays in recording inheritance; liquor shop operating amidst a residential area.

Jaunpur News: वरासत दर्ज करने में हो रही हीलाहवाली आबादी के बीच चल रहा शराब का ठेका

Sun, 02 Aug 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Delays in recording inheritance; liquor shop operating amidst a residential area.
मछलीशहर तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में लगी फरियादियों की कतार। संवाद
जौनपुर। मछलीशहर तहसील सभागार में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। जमालपुर निवासी शिवशंकर ने मीरपुर खास स्थित अपनी आराजी में लेखपाल द्वारा वरासत दर्ज करने में हीलाहवाली की शिकायत की। कुरनी निवासी सुरेश कुमार मौर्य ने स्टाम्प विक्रेता लाइसेंस के लिए रिपोर्ट लंबित होने का मामला उठाया। ग्रामसभा बखोपुर के ग्रामीणों ने आबादी के बीच संचालित शराब ठेका हटाने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, रामपुर कुंदहा निवासी गया प्रसाद ने बाल्हामऊ स्थित अपनी भूमिधरी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत दर्ज कराई। समाधान दिवस में 416 शिकायतें आई, जिनमें से 26 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपा गया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने और लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय, तहसीलदार हुसैन अहमद, क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा, खंड विकास अधिकारी अंजलि भारतीय मौजूद रहे। मड़ियाहूं: तहसील परिसर स्थित सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 55 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 50 प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नवीन कुमार सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे। शाहगंज। संपूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी अंकुर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों द्वारा कुल 96 प्रार्थना पत्र दिए गए। मौके पर 9 का निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार सौरभ कुमार, नायब तहसीलदार पीयूष सिंह, क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे। बदलापुर: तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी विवेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 49 जरूरतमंदों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर पांच का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed