फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rohit misses out on a medal; father says the javelin could not travel in the right direction due to strong winds by the sea.

Jaunpur News: पदक से चूके रोहित, पिता ने कहा-समुद्र किनारे तेज हवा चलने के कारण भाला सही दिशा में नहीं जा सका

Sun, 02 Aug 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Rohit misses out on a medal; father says the javelin could not travel in the right direction due to strong winds by the sea.
लैपटाप पर खेल का लाइव देखते रोहित यादव के परिवार के लोग। स्वयं
मीरगंज (जौनपुर)। राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता के फाइनल में एथलीट रोहित यादव पदक जीतने से चूक गए। उन्हें सातवां स्थान मिला। हालांकि, फाइनल तक पहुंचने की उनकी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। इस प्रतियोगिता में भारत को दो पदक मिले। नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर भाला फेंककर रजत पदक जीता, जबकि यशबीर सिंह ने अंतिम प्रयास में 85.41 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

रोहित के पिता सभाजीत यादव ने कहा कि समुद्र किनारे तेज हवा चलने के कारण भाला सही दिशा में नहीं जा सका। खेल में हार-जीत लगी रहती है। उन्होंने कहा कि अभी कई बड़ी प्रतियोगिताएं बाकी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि रोहित एक दिन देश के लिए स्वर्ण पदक जरूर जीतेगा।
विज्ञापन

अदारी-डभिया गांव निवासी सभाजीत यादव ने बताया कि उनके बेटे रोहित यादव ने 12 खिलाड़ियों के बीच हुए फाइनल मुकाबले में 81.56 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए सातवां स्थान हासिल किया। हाल ही में उन्होंने 87.05 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। यदि वह इस प्रदर्शन को दोहरा पाते तो पदक की दौड़ में मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। रोहित का मुकाबला देखने के लिए अदारी-डभिया गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में देर रात तक उत्साह का माहौल रहा। परिजन रात 12 बजे से ही लैपटॉप के सामने बैठ गए थे। मुकाबला रात 12:45 बजे शुरू होकर तड़के करीब 2:20 बजे तक चला। गांव के लोग और रिश्तेदार पूरी प्रतियोगिता के दौरान टीवी और लैपटॉप की स्क्रीन पर नजरें गड़ाए रहे। वहीं, गांव के पूर्व प्रधान रामआसरे यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के फाइनल तक पहुंचना ही बड़ी उपलब्धि है। इस बार पदक नहीं मिला, लेकिन रोहित का भविष्य उज्ज्वल है और वह आगे चलकर देश का नाम जरूर रोशन करेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed