धर्मापुर। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश सपा का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में गोसाईपुर गांव में पहुंचकर मृतक सीएससी संचालक प्रेमचंद यादव के पत्नी निशा यादव को एक लाख रुपये का चेक सौंपा।
सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि सपा मृतक के परिजनों के साथ हमेशा खड़ा रहेगी। प्रेमचंद यादव को बदमाशों ने 11 मार्च की रात गोली मारकर 90 हजार रुपये व मोबाइल आदि लूट लिए थे। घटना के लगभग दो महीने बाद वाराणसी ट्राॅमा सेंटर में उपचार के दौरान प्रेमचंद की मौत हो गई थी। इस मामले में तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अभी भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। प्रतिनिधिमंडल में सपा पूर्व जिलाध्यक्ष अवध नाथ पाल, डॉ सरफराज खान, लकी त्रिपाठी, नंदलाल यादव, राहुल त्रिपाठी, रत्नाकर चौबे, सुशील दूबे, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।