सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   "He's a policeman, kill him!" they shouted, then beat the sub-inspector, leaving him half-dead before fleeing.

Jaunpur News: पुलिस वाला है, जान से मार दो...कहकर उप निरीक्षक को पीटा, अधमरा कर भागे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
"He's a policeman, kill him!" they shouted, then beat the sub-inspector, leaving him half-dead before fleeing.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जौनपुर। ड्यूटी पर जा रहे उप निरीक्षक पारसनाथ यादव पर पिकअप सवार लोगों ने शुक्रवार की रात हमला कर दिया।
वाहन की रेकी करने का आरोप लगाते हुए हमलावरों कह रहे थे कि ये पुलिस वाला है, इसे जान से मार दो।
उप निरीक्षक को अधमरा करने के बाद हमलावर भाग निकले। उप निरीक्षक को गंभीर चोटें आई हैं। शनिवार को पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव निवासी पारसनाथ यादव इस समय बरसठी थाने में उप निरीक्षक हैं। उन्होंने शनिवार को मछलीशहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि वह दो जनवरी को मुंगराबादशाहपुर में ड्यूटी करने रात साढ़े नौ बजे बाइक से जा रहे थे।
मछलीशहर के पंवारा कुंवरपुर रोड पर रामपुर कला (भात का पूरा) गांव के पास उनके मोबाइल पर फोन आ गया, इसके चलते वह वहीं रुक कर बात करने लगे।
इसी दौरान उनके पास आकर एक पिकअप रुकी, जिसमें बैठे लोग बोले, तुम हमारी रेकी कर रहे हो। उन्होंने मना किया तो पिकअप सवार लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। पीटने वाले वाले कह रहे थे कि ये पुलिस वाला है, इसे जान से मार दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावर उन्हें अधमरा करके भाग गए। होश आने पर उप निरीक्षक ने मछली शहर कोतवाली पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed