{"_id":"69b94e9bd35548889809f66f","slug":"jaunpur-mp-priya-saroj-instagram-account-suspended-blue-tick-also-removed-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Priya Saroj: सांसद प्रिया सरोज का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड, ब्लू टिक भी हटा; समर्थकों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Priya Saroj: सांसद प्रिया सरोज का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड, ब्लू टिक भी हटा; समर्थकों में नाराजगी
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 17 Mar 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार
Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक सस्पेंड कर दिया गया। इसे लेकर उनके समर्थकों और सोशल मीडिया यूजर्स में काफी नाराजगी देखी जा रही है।
सपा सांसद प्रिया सरोज
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जौनपुर जिले के मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक सस्पेंड कर दिए जाने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही उनके अकाउंट से ब्लू टिक भी हटा दिया गया है। इस घटना के बाद उनके समर्थकों और सोशल मीडिया यूजर्स में काफी हलचल और नाराजगी देखी जा रही है।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बिना किसी पूर्व सूचना के की गई, जिससे सांसद खुद भी हैरान हैं। उनका कहना है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट आम जनता से संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके जरिए वह अपने क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनसंपर्क से जुड़े अपडेट साझा करती रही हैं। सांसद प्रिया सरोज ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मेटा से संपर्क किया है, जो इंस्टाग्राम की मूल कंपनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने मेटा से अपील की है कि उनके अकाउंट को जल्द से जल्द बहाल किया जाए और इस कार्रवाई के पीछे के कारणों को स्पष्ट किया जाए। सांसद का कहना है कि सोशल मीडिया आज के दौर में जनप्रतिनिधियों के लिए जनता से सीधे जुड़ने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। ऐसे में बिना स्पष्ट कारण के अकाउंट सस्पेंड किया जाना न केवल उनके लिए बल्कि उनके लाखों फॉलोअर्स के लिए भी चिंता का विषय है।
इसे भी पढ़ें; UP News: जिंदा जले पत्नी और बेटे, पिता को राख में खोजती रही पुलिस; 11 घंटे बाद आग पर पाया काबू
इधर, जैसे ही अकाउंट सस्पेंड होने की जानकारी सामने आई, उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कई लोगों ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे अनुचित बताया और अकाउंट जल्द बहाल करने की मांग की।
इंस्टाग्राम पर सांसद की अच्छी-खासी फॉलोइंग है और वह नियमित रूप से अपने क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों, कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों को साझा करती रही हैं। ऐसे में अकाउंट सस्पेंड होने से उनकी डिजिटल सक्रियता तीन दिन से बंद पड़ी है।