सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gayatri Parivar took out Kalash Yatra

Jaunpur News: गायत्री परिवार ने निकाली कलश यात्रा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Gayatri Parivar took out Kalash Yatra
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर के स्टेशन रोड पर स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ से बुधवार को प्रज्ञा पुराण कथा के लिए गायत्री परिवार की तरफ से मंगल कलश यात्रा निकाली गई जो पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद पुन: मां गायत्री शक्तिपीठ पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर छतों से पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया।
Trending Videos

कलश यात्रा में मां गायत्री मइया के गीतों और मंत्रोच्चारण से पूरा कस्बा गायत्रीमय हो गया। ध्वनि प्रसारण यंत्रों से गुरुदेव देवर्षि श्रीराम शर्मा के जीवनोपयोगी और परोपकारी संदेश प्रसारित किए जा रहे थे। मां गायत्री मइया के उद्घ़ोष से कस्बा गुंजायमान हो गया। बच्चे अपने हाथों में सद्ज्ञान से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। पीत वस्त्रधारी सैकड़ों नारियां कलशों को सिर पर रख कर हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, नारियों जागो अपने को पहचानो... जैसे प्रेरक उद्घोष करती हुई यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं। यात्रा में मुख्य रूप से राजेंद्र कुमार साहू बाबा, डॉ. एसपी सिंह, राज कुमार, नारायण जी, हेमंत शर्मा, नमन ऊमर वैश्य आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed