{"_id":"6a2d9e2364e5f1fa5300f574","slug":"letter-written-seeking-action-against-the-absent-lekhpal-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-157034-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अनुपस्थित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अनुपस्थित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बदलापुर में अनुपस्थित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को पत्र लिखा गया है। इस दौरान विभिन्न विभागों से कुल 74 आवेदन आए। इसमें से मौके पर केवल 9 का निस्तारण किया गया। शेष को विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।
मछलीशहर: कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 19 प्रार्थना पत्र आए। एसडीएम अजय उपाध्याय ने दो मामलों का निस्तारण किया। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि कुल 19 प्रार्थना पत्र आए थे। अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित रहे। उसे राजस्व और पुलिस की टीम बनाकर निस्तारण के लिए दे दिया गया।
बदलापुर: कोतवाली में समाधान दिवस में चकबंदी लेखपाल के नहीं पहुंचने पर तहसीलदार ने कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा है। तहसीलदार योगेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि बेलावा गांव के चकबंदी लेखपाल दुर्गा प्रसाद अनुपस्थित रहे। जबकि उस गांव से अपनी भूमि संबंधित समस्या लेकर संतोष कुमार, मुनेश्वर, गायत्री, रवि आदि पहुंचे थे। लेखपाल की अनुपस्थिति में जहां समस्या का न तो निस्तारण हो सका न ही उचित जानकारी मिल सकी। लापरवाही मानते हुए लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को पत्र लिखा गया है। 24 आवेदन में से 3 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
शाहगंज: कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल पांच प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए।सभी राजस्व संबंधी थे। एक का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष चार प्रार्थना पत्र संबंधित विभागीय अधिकारियों को भेज दिया। इस दौरान उपनिरीक्षक विनोद कुमार वर्मा, अजय कुमार सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, आनंद प्रजापति मौजूद रहे।
मुंगराबादशाहपुर: नायब तहसीलदार राजकुमार सोनकर और क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा थाने पहुंचीं। थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे की मौजूदगी में समस्याएं सुनीं गईं। इसमें निस्तारण के निर्देश दिए। भूमि विवाद, पैमाइश तथा अन्य राजस्व संबंधी कुल 20 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकांश मामले भूमि एवं राजस्व विवाद से संबंधित थे।