सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lord Rama resides in our conduct and good thoughts: Anil Pandey

हमारे आचरण और उत्तम विचार में विराजमान होते हैं भगवान राम : अनिल पांडेय

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Lord Rama resides in our conduct and good thoughts: Anil Pandey
विज्ञापन
महराजगंज। प्रभु हमारे आचरण और उत्तम विचार पर विराजमान होते हैं। यही उनकी सबसे बड़ी भक्ति है। ये बातें सोमवार को क्षेत्र के सवंसा हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री रामकथा महोत्सव के अंतिम दिन कथाव्यास अनिल पांडेय महाराज ने कही। राम के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि उन्होंने आदर्श राजा, उत्कृष्ट भाई, श्रेष्ठ पुत्र, महान मित्र की भूमिका एक साथ निभाकर मानक स्थापित किया। प्रभु राम के नाममात्र से रावण जैसे अत्याचारी का अंत हो जाता है। अंदर के सारे पाप और कुविचार समाप्त हो जाते हैं। मन के रावण का अंत करें, स्वत: प्रभु राम की भक्ति मिल जाएगी। अन्याय पर न्याय की जीत के लिए प्रभु श्री राम ने विकट समुद्र को पार कर यह साबित कर दिया कि अन्याय और अत्याचार का हर समय विरोध करना ही मनुष्य का नैतिक कर्तव्य है। कथा महोत्सव में भगवान राम के राजतिलक के साथ कथा का समापन हुआ। बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्रा ने कथा व्यास को अंगवस्त्र और भगवान राम की प्रतिमा भेंट की। आयोजक समिति के यादवेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रीराम नाम का दुपट्टा देकर सम्मानित किया। आगंतुकों के प्रति पूर्व मंडल अध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप सिंह लवकुश ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कथा के दौरान पं. अखिलेश चंद्र मिश्र, लालमणि पांडेय, रमेश सिंह, अखिलेश सिंह, शिव प्रताप सिंह, सुधाकर तिवारी, सिद्धार्थ सिंह, श्याम शंकर उपाध्याय पुजारी, संजय तिवारी, हेमंत गुप्ता, अवधेश उपाध्याय, आशीष सिंह, बबलू सिंह, आशु उपाध्याय, अमर पाल तिवारी, राजेश उपाध्याय उपस्थित रहे। संचालन शुभम काशी ने किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed