{"_id":"6a384434eca87e64e70a7eb5","slug":"mother-killed-after-being-hit-by-speeding-four-wheeler-son-in-critical-condition-jaunpur-news-c-193-1-jon1041-157539-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के धक्के से मां की मौत, बेटे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के धक्के से मां की मौत, बेटे की हालत गंभीर
विज्ञापन
देवकली बाजार में सड़क दुर्घटना में मृत सीमा देवी की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
- फोटो : ganderbal news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदवक। केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली बाजार में तड़के सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। तेज रफ्तार एक अज्ञात चारपहिया की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि देवकली बाजार निवासी सीमा देवी (40) पत्नी बबलू गौड़ का घर केराकत जौनपुर मार्ग पर ही स्थित है। रविवार सुबह लगभग 6 बजे वह अपने घर के बाहर 9 साल के बेटे अनुज के साथ मौजूद थीं। इसी दौरान केराकत की तरफ से आ रहा एक चारपहिया वाहन ने अनियंत्रित होकर मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दिया।
हादसा इतना भीषण था कि सीमा देवी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनका बेटा अनुज गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत भाग गया। आसपास के ग्रामीणों ने अनुज को सीएचसी केराकत पहुचाया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीमा देवी अपने पीछे चार बेटे और एक बेटी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। सीमा की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
केराकत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है।
मांगलिक कार्यक्रम में जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत-शाहगंज। बेटी के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बाइक सवार महिला की रविवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना में उनका बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि छिड़वां भांदी मोहल्ला निवासी सुशीला राजभर (50) अपने बेटे जोगिंदर राजभर (26) के साथ बाइक से अर्सिया बाजार स्थित बेटी के घर एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। सुबह सुरिस गांव के पास धर्मकांटा के निकट उनकी बाइक को सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिजन दोनों को नगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान सुशीला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घायल जोगिंदर का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।