सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the first day of the new year, the police returned lost mobile phones to 75 people.

Jaunpur News: नए साल के पहले दिन पुलिस ने 75 लोगों को लौटाया उनका गुम मोबाइल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
On the first day of the new year, the police returned lost mobile phones to 75 people.
विज्ञापन
जौनपुर। साइबर क्राइम पुलिस की टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 75 गुमशुदा मोबाइल बरामद किया है। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव के मुताबिक बरामद मोबाइल की कीमत करीब 14 लाख रुपये है, जिसे नए वर्ष के पहले दिन बृहस्पतिवार को संबंधित मोबाइल स्वामियों को बुलाकर सुपुर्द किया गया। एएसपी सिटी ने बताया कि जिले में अब तक कुल 1019 मोबाइल फोन सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से आए प्रार्थना पत्रों के आधार पर बरामद किया गया। साथ ही उसे संबंधित मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। 75 मोबाइलों में से 20 मोबाइल दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, राजस्थान से बरामद किए गए। जबकि पांच मोबाइल गोरखपुर, प्रतापगढ़, बलिया, भदोही, उन्नाव से बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों में नामचीन कंपनियों के मोबाइल भी शामिल हैं, जिनकी कीमत लगभग 14 लाख रुपये है। एएसपी सिटी ने बताया कि मोबाइल गायब होने की दशा में थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराएं। उसके बाद सीईआईआर पोर्टल पर भी शिकायत करें। साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर ऑनलाइन शिकायत करें और www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकृत करें या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर लिखित शिकायत करें।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed