सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Over 6.71 lakh people practiced breath control for two and a half hours and pledged to prioritize good health.

Jaunpur News: 6.71 लाख से ज्यादा लोगों ने ढाई घंटे तक 'सांसों को साधा', लिया अच्छी सेहत का संकल्प

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Over 6.71 lakh people practiced breath control for two and a half hours and pledged to prioritize good health.
अटल पार्क बहरा में विधायक रमेश मिश्र द्वारा आयोजित शिविर में योग करते लोग। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद में रविवार को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम शाही किले में आयोजित हुआ। इस वर्ष योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग रही। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने लोगों के साथ योग किया और योग को स्वस्थ जीवन, आत्मानुशासन का आधार बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि योग को दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ रहना आवश्यक है।

जिला सूचना विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक जनपद के सभी तहसील, विकास खंडों और ग्राम पंचायतों में भी व्यापक स्तर पर योगाभ्यास कार्यक्रम हुए। योग सप्ताह 15 जून से 20 जून के दौरान कुल 6,71,370 प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर 5,02,310, विकास खंड स्तर पर 95,608, तहसील स्तर पर 53,330 और जनपद स्तर पर 20,122 प्रतिभागी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाही किले में पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी अचल हरिमूर्ति ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के योग दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। एमएलसी बृजेश कुमार सिंह प्रिंसु, भाजपा जिलाध्यक्ष जौनपुर अजीत प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डा. अजय सिंह, पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार कृपाशंकर सिंह,डीएम सैमुअल पॉल एन, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, सीडीओ ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट आदि रहे। सम्मानित होने वाले योग प्रशिक्षकों में योग गुरु अचल हरिमूर्ति, जगदीश यादव, विकास यादव, क्षमा सिंह, सुप्रिया सिंह, वंदना साहू, अमित सिंह एवं शशिभूषण यादव समेत मौके पर उपस्थित सभी योग प्रशिक्षक शामिल रहे। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कमल ने सभी का आभार जताया
विज्ञापन

इस तरह कराया गया योगाभ्यास
योग गुरु अचल हरिमूर्ति ने बताया कि योगाभ्यास की शुरुआत सुबह पांच से 6 बजे तक हल्के वार्मअप और सूक्ष्म व्यायाम से हुई। इसके बाद डेढ़ घंटे तक अतिथियों और उपस्थित लोगों ने ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, भुजंगासन, शलभासन, शीर्षासन, सूर्य नमस्कार सहित कई महत्वपूर्ण योगासन किए। इसके साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी सहित विभिन्न प्राणायाम भी कराए गए। दूसरे सहयोगी मंच पर योग प्रशिक्षक क्षमा सिंह, वंदना साहू, सुप्रिया सिंह समेत अन्य योग प्रशिक्षकों ने मंच के सामने उपस्थित लोगों का अभ्यास कराया।

आकर्षक का केंद्र रहा सेल्फी पॉइंट
कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक सेल्फी पॉइंट बनाया गया था, जहां जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने सेल्फी लेकर योग के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आमजन को पौधों का वितरण भी किया गय। सभी से अपील की गई कि पौधरोपण के इस महाअभियान से जुड़कर प्रकृति को संरक्षित करने में अपना सहयोग प्रदान करे। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य शिविर, हेल्थ डेस्क, आगंतुकों के लिए पेयजल, फल इत्यादि की व्यवस्था की गई थी। शाही किला प्रांगण के अंदर तथा बाहर सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।
100 जन सेवा केंद्रों पर योग कार्यक्रम आयोजित
जौनपुर। जनपद में 100 से ऊपर जन सेवा केंद्रों पर उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ देखा गया। सीएससी जिला प्रबंधक अनुराग सिंह ने बताया कि योग दिवस 2026 के अवसर पर कॉमन सर्विस सेंटर सीएससी के तत्वावधान में जौनपुर के विभिन्न जन सेवा केंद्रों पर योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। जनपद में कुल 100 जन सेवा केन्द्रों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 1500 नागरिकों ने सहभागिता की।
पीली नदी के किनारे लगाए 500 पौधे
बदलापुर। पहितियापुर गांव स्थित अटल पार्क बहरा में विधायक रमेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में पीली नदी के किनारे 500 पौध रोपण किया गया। वन विभाग द्वारा सभी को एक-एक पौधा भेंट किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह,भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, कुँवर मृगेंद्र सिंह शिव बाबा, एडीओ पंचायत रणजीत सिंह, रामसहाय पांडेय,सुनील तिवारी, उन्नत सिंह, सुनील तिवारी, विनोद शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

अटल पार्क बहरा में विधायक रमेश मिश्र द्वारा आयोजित शिविर में योग करते लोग। संवाद

अटल पार्क बहरा में विधायक रमेश मिश्र द्वारा आयोजित शिविर में योग करते लोग। संवाद

अटल पार्क बहरा में विधायक रमेश मिश्र द्वारा आयोजित शिविर में योग करते लोग। संवाद

अटल पार्क बहरा में विधायक रमेश मिश्र द्वारा आयोजित शिविर में योग करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed