{"_id":"6a6cf09535ee80f29b0d5c77","slug":"path-cleared-for-the-mungrabadshahpur-jaunpur-four-lane-highway-the-route-will-bypass-the-markets-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-160201-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर-जौनपुर फोरलेन हाईवे का रास्ता साफ, बाजारों के बाहर से गुजरेगा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर-जौनपुर फोरलेन हाईवे का रास्ता साफ, बाजारों के बाहर से गुजरेगा मार्ग
विज्ञापन
रायबरेली जौनपुर हाइवे। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर से जौनपुर तक प्रस्तावित फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। तमाम कयासों पर विराम लग गया है। यह फोरलेन हाईवे बाजारों के बाहर से होते हुए गुजरेगा।
सरकार की इस निर्णय से जहां संबंधित बाइपासों पर नया शहर बसेगा, वहीं पुराने शहर के विस्तार के साथ-साथ 63 गांवों भी विकास की मुख्य धारा से सीधे जुड़ जाएंगे। इसके लिए एनएचएआई ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कराने के लिए जिलाधिकारी से सक्षम प्राधिकारी (कम्पीटेंट अथॉरिटी फॉर लैंड एक्विजिशन) नियुक्त करने का अनुरोध किया है। इसके बाद केंद्र सरकार की अधिसूचना जारी होने और भूमि अधिग्रहण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक पीयूष अग्रवाल ने 13 जुलाई को इस संबंध में जिलाधिकारी पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने बताया है कि मुंगराबादशाहपुर से जौनपुर तक 50.603 किलोमीटर लंबे फोरलेन राजमार्ग के निर्माण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
सर्वे एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर जौनपुर जिले के 63 गांवों में भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता बताई गई है। पत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम-1956 की धारा 3(ए) के तहत सक्षम प्राधिकारी की नियुक्ति का अनुरोध किया गया है, ताकि भारत सरकार अधिसूचना जारी कर भूमि अधिग्रहण की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर सके। इस परियोजना के पूरा होने से मुंगराबादशाहपुर और जौनपुर के बीच आवागमन न सिर्फ तेज होगा, बल्कि आगे प्रयागराज, रायबरेली, जंघई, भदोही तो इधर, वाराणसी, सुल्तानपुर, गोरखपुर, अयोध्या फोरलेन से सीधी जुड़ जाएगी।
मुंगरा नहीं, इटरा बाइपास से जुड़ेगा हाईवे- लोगों को प्रयागराज जाते समय मुंगराबादशाहपुर में जाम का सामना नहीं करना होगा। प्रस्तावित फोरलेन इस शहर के बाहर प्रतापगढ़ मार्ग पर बन रहे कोदहूं-इटरा बाईपास से जोड़ दिया जाएगा। यहां से प्रतापगढ़, रायबरेली और प्रयागराज रूट वाहन आ जा सकेंगे। यहीं से फोरलेन को जौनपुर की तरफ भैरोपुर, नौवाडा़ड़ी, गड़ियवा, जैपालपुर, गोविंदासपुर, अमहदपुर कैथौली, सरायरेचंद्रा, सरायडीगुर, सरोखनपुर, सतहरिया, उचौरा, सरावा, हिम्मतपुर, दारापुर, मुरादपुर, पवारा, सेमरिया, कुडूरिया, कुंवरपुर, खोखापुर, नखतपुर, परसूपुरकलां, खजुरहट, कोढ़ा, जहांसापुर, मिरजापुर, निकामुद्दीनपुर, घिसुवा खास तक लाया जाएगा।
समाधगंज और गुलजारगंज बाजार को भी नहीं पहुंचेगी क्षति -फोरलेन के निर्माण से समाधगंज बाजार भी उड़ने से बच जाएगा। यहां की बजाय पहले ही कुरनी से फोरलेन पुरवा, भवानीपुर, बीबीपुर, टेकारी की ओर जाएगा। गुलजारगंज बाजार भी फोरलेन के निर्माण से प्रभावित नहीं होगा, क्योंकि यहां टेकारी के बाद फोरलेन के रइया, अलीशाहपुर निकाला जाएगा।
सिकरारा और लालाबाजार में भी नहीं होगी तोड़फोड़ : अब सिकरारा और लालाबाजार में भी तोड़फोड़ नहीं होगी। फोरलेन हाईवे अलीशाहपुर, सिकरारा होते हुए ताहिरपुर की तरफ निकल जाएगा। यहां चौरा संतदास, चौरा मोहनदास, खानापट्टी, विशुनपुरपुल गूजर से निकलेगा। इसके बाद हाईवे लालाबाजार की तरफ न जाकर बेलछा, मसीदा, शब्बेपुर, रसूलपुर कालीपट्टी, रहीमपुर, सीठापुर, डीहजहानिया के रास्ते कुल्हनामऊ रिंग रोड में मिल जाएगा।
वर्जन
मुंगराबादशाहपुर से कुल्हनामऊ प्रस्तावित रिंग रोड तक 50.603 किमी लंबे फोरलेन का निर्माण होना है। इसके लिए एनएचएआई ने डीएम से सक्षम प्राधिकारी नियुक्त करने का अनुरोध किया है। इस दायरे में 63 गांव आ रहे हैं, जिसकी रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाएगी। केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू होगी। - अजय कुमार अम्बष्ट, अपर जिलाधिकारी भू-एवं राजस्व